Indian Railways: ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर तैनात होंगे निजी सहायक, भर्ती के लिए इस दिन तक करना होगा आवेदन

Picture of admln

admln

SHARE:

रेलवे स्टेशन पर लगने वाले सहायक के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां वह स्टेशन स्थित है। यदि आवेदकों की संख्या निर्धारित पदों से अधिक होती है।
Personal assistants will be deployed at automatic ticket vending machines.

रेलवे के अंबाला मंडल ने आम जनता के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मंडल के 8 प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) के माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए सहायक नियुक्ति करने का फैसला किया है। इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन स्टेशनों पर होगी नियुक्ति
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 8 स्टेशनों पर यह सहायक तैनात किए जाएंगे। इनमें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चार पद तय किए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा राशि के तहत 50 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसी प्रकार सहारनपुर में छह पदों पर भर्ती के लिए लिए 25 हजार रुपये सुरक्षा राशि निर्धारित की गई है। इसके अलाव सरहिंद स्टेशन पर तीन, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला सिटी, खन्ना, बराड़ा स्टेशनों पर तीन-तीन सहायक और राजपुरा रेलवे स्टेशन पर दो सहायक तैनात किए जाएंगे।

आवेदनकर्ता के लिए पात्रता की शर्तें
रेलवे स्टेशन पर लगने वाले सहायक के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां वह स्टेशन स्थित है। यदि आवेदकों की संख्या निर्धारित पदों से अधिक होती है, तो चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण नियम और कमाई
यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर 31 मार्च 2026 तक के लिए होगी। इसे बाद में बढ़ाया जा सकता है। सहायक को स्मार्ट कार्ड रिचार्ज पर मिलने वाले बोनस के जरिए कमाई होगी। 150 किमी तक की यात्रा के टिकटों पर 3% तक का बोनस देय होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह कोई स्थायी रेलवे नौकरी नहीं है और न ही इसमें रेलवे भर्ती का कोई दावा मान्य होगा।

आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे की वेबसाइट (www.nr.indianrailways.gov.in) से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेजों-आधार कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट, पुलिस वेरिफिकेशन और 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र के साथ 2 मार्च 2026 को दोपहर दो बजे तक जमा करना होगा। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे निविदाएं खोली जाएंगी।

अधिकारी के अनुसार
अंबाला मंडल के आठ रेलवे स्टेशनों पर लगी एटीवीएम पर निजी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे ताकि इन मशीनों का फायदा अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को मिल सके। पहले इन पर सेवानिवृत कर्मचारी तैनात किए जाते थे लेकिन कर्मचारी नहीं आ रहे, इसलिए यात्री सुविधा को देखते हुए प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। -एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ,अंबाला मंडल।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई