Haryana: हिसार में 30 घंटे से चल रहा आयकर विभाग का सर्वे, डॉ. उमेश कालड़ा को अस्पताल लेकर पहुंची टीम

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

डॉ.उमेश कालड़ा हिसार के डाबड़ा चौक पर सर्वोदय अस्पताल चलाते थे। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कालड़ा ने 2024 में सेक्टर 14 में 350 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सर्वेश अस्पताल बनाया था।

Hisar Dr Umesh Kholda GST Raid | Sarvesh Hospital

सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास व अस्पतालों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। रात 10 बजे टीम ने जांच काम को बंद किया। वीरवार सुबह छह बजे दोबारा से दस्तावेज खंगालने शुरु किए। आयकर विभाग की एक टीम डॉ. उमेश कालड़ा से दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनको सर्वेश अस्पताल लेकर पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। आज रात या शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद सभी टीम लौटेंगी।

 

आयरकर विभाग की आठ अलग-अलग टीम ने बुधवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर 14 स्थित सर्वेश अस्पताल, डाबड़ा चौक स्थित सर्वाेदय अस्पताल तथा सेक्टर 13 स्थित डॉ. उमेश कालड़ा के आवास पर सुबह 6 बजे एक साथ सर्वे शुरु किया था। जिसमें अलग-अलग जिलों से टीम बुलाई गई। इन सभी टीम को रोहतक में एकत्र किया गया। रोहतक से कॉमर्शियल नंबर की पीली नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में सुबह 5 बजे आयकर विभाग की 8 टीम हिसार पहुंची।

दो टीम सर्वोदय अस्पताल, दो टीम सर्वेश अस्पताल, दो डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, दो टीम डॉ. उमेश के पार्टनर डॉ. मदान के पीएलए स्थित आवास पर पहुंची। इन टीम ने सुबह 6 बजे एक साथ सर्वे शुरु किया। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले डॉक्टर उमेश कालड़ा ने सर्वोदय अस्पताल को नारनौल के रहने वाले डॉ. विनित यादव को बेच दिया था।
अस्पताल करीब 107 करोड़ में बिकने की खबरें आ रही थी। इसके बाद डॉ. उमेश कालड़ा के एनएच 9 पर हांसी के पास एक मॉल-रेस्टोरेंट खरीदने की चर्चा भी आ रही थी। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 14 में सर्वेश अस्पताल के पिछले एरिया में भी एक जमीन का सौदा किया था। इन खरीद फरोख्त के चलते डॉ. उमेश कालड़ा आयकर विभाग की रडार पर आए थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया था अस्पताल का उद्घाटन
डॉ.उमेश कालड़ा हिसार के डाबड़ा चौक पर सर्वोदय अस्पताल चलाते थे। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कालड़ा ने 2024 में सेक्टर 14 में 350 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सर्वेश अस्पताल बनाया था। प्रदेश के तात्कालिक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। तात्कालिक शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी कार्यक्रम में शरीक हुए थे।

गुस्से में नजर आए डॉक्टर उमेश आयकर विभाग की टीम डॉ. उमेश कालड़ा को करीब सवा 9 बजे उनके घर लेकर पहुंची। जब डॉ. उमेश कालड़ा गाड़ी से उतर रहे थे तो वह काफी गुस्से में थे। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को कहा कि उनको इस तरह से परेशान किया जा रहा है। मरीजों की जांच के लिए नहीं जाने दिया जा रहा। अगर मरीजों को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा।

परिवार के सदस्य अंदर डॉ. उमेश कालड़ा के परिवार के सदस्यों को बाहर नहीं आने दिया गया। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर ही रहे।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब के अलावा अस्पताल की खरीद फरोख्त व संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।

 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई