कमरे में कपड़े बदल रही थी छात्रा, नाना ने किया हमला; चाहकर भी नहीं बचा सकी मां

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

छात्रा स्कूल से लाैटकर कपड़े बदलने के लिए कमरे में गई। उसने अंदर से कुंडी लगा ली। आरोपी दातर के साथ पहले ही कमरे में छुपकर बैठा था। माैका देखते ही उसने छात्रा पर वार कर दिया।

Girl attacked by maternal grandfather in moga

मोगा में एक 14 वर्षीय छात्रा को रिश्ते में लगते उसके नाना (नानी के भाई) ने दातर से हमला कर घायल कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब बच्ची स्कूल से लौटकर अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजनों ने लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटी और वर्दी बदलने के लिए अपने कमरे में गई। उसने अंदर से कुंडी लगाई लेकिन उसे पता नहीं था कि कमरे के भीतर उसका नाना मंगल सिंह (60) पहले से ही दातर लेकर छिपा बैठा है।

जैसे ही लड़की ने उसे देखा और शोर मचाना शुरू किया, उसने हमला कर छात्रा को घायल कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी मंगल सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी मंगल सिंह को हिरासत में ले लिया है। हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों में खूनी खेल: मोगा में युवक की मौत, प्रेमिका गंभीर; परिजनों का आरोप-बेटे की हत्या की गई

लड़की की मां परमिंदर कौर ने बताया कि बेटी कपड़े बदल रही थी, इसलिए दरवाजा बंद था। हम चाहकर भी उसे तुरंत नहीं बचा सके। जब दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रूह कांप गई आरोपी ने राजदीप के चेहरे, सिर, दोनों हाथों, पीठ और कंधों पर कई वार कर दिए थे। दरवाजा खुलते ही मासूम बिना कपड़ों के, खून से लथपथ हालत में बाहर की ओर भागी। परिजनों ने तुरंत उसे कपड़ों में लपेटा और अस्पताल पहुंचाया।

थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है घायल लड़की के परिजनों द्वारा दिए जाने वाले बयानो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई