Haryana Crime: अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

Picture of admln

admln

SHARE:

कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी।
threat was received to bomb the court in Ambala; the bomb squad was called in to investigate

अंबाला सिटी में कोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी थाना ने बताया कि मेल से धमकी आने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है और कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की जा रही है।

कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी और उसके बाद अब अंबाला की कोर्ट को सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद से कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही लाेगों को कोर्ट परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा है। 

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई