Hansi: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन व अंगूठी के लिए किया मर्डर

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरमीत अभी उपचाराधीन है। उसे ठीक होने के बाद रिमाइंड पर लिया जाएगा। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक (65) की उनके कार्यालय में गोली, सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी।
One accused arrested in the murder case of a property dealer in Hansi

हांसी के पॉश एरिया सेक्टर छह में मंगलवार को दिनदिहाड़े हुई प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या सोने की चेन व अंगूठी छीनने के लिए की गई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल स्टॉफ टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के पास सैलून चलाने वाले युवक गुरमीत को गिरफ्तार किया है। गुरमीत मूल रूप से रोहतक के भैणी महाराजपुर का निवासी है। वही जो पुलिस की टीम उसको पकड़ने गई तो वह शेखपुरा फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। जिससे उसकी एक टांग में फैक्चर भी आया है।

मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि गुरमीत ने अपने तीन अन्य साथियों पवन, महेंद्र, संजू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। यह तीनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इन तीनों की योजना सुभाष मालिक से सोने की चेन, अंगूठी व कड़ा छीनने की थी। लेकिन सुभाष मलिक ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। वह सोने की चेन व अंगूठी छीन कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरमीत अभी उपचाराधीन है। उसे ठीक होने के बाद रिमाइंड पर लिया जाएगा। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक (65) की उनके कार्यालय में गोली, सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी उनके कार्यालय में बुलाने के लिए गई तो वहां शव लहुलुहान हालत में पड़ा था।

वहीं, पुलिस ने उनके बेटे पंचायती राज विभाग के जेई अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुभाष मलिक सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी थे। उनके तीन बेटे हैं व तीनों सरकारी नौकरी में हैं। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उनके सिर व चेहरे पर करीब 12 गहरे घाव मिले हैं। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई