Hit & Run: गुरदासपुर में क्रेटा कार ने महिला को उड़ाया… आरोपी ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, मौत के बाद फरार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के गुरदासपुर जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क पर पैदल जा रही महिला सवरनी (निवासी गांव संधवा) को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक खुद घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया।Gurdaspur Creta car accident 3 dead | गुरदासपुर में क्रेटा ने तीन को कुचला:  दो महिलाओं की मौके पर मौत, बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम, अनियंत्रित होकर  पलटी ...

इंजन बंद हुआ, मां आगे चल दीं… और चंद कदम बाद हुआ हादसा

मृतका के बेटे दीपक राए ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां सवरनी और चचेरी बहन रेनू बाला के साथ गांव सरावां में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। लौटते समय कोटली शाहपुर–कलानौर रोड पर उसकी बाइक अचानक बंद हो गई। बाइक स्टार्ट होने का इंतजार करते हुए उसकी मां और बहन पैदल ही घर की दिशा में चलने लगीं।

इसी दौरान गुरदासपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने उसकी मां को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचाकर गायब हो गया आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कार चालक रुका और घायल महिला को अपनी ही गाड़ी से सिविल अस्पताल कलानौर लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने सवरनी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में अफरा-तफरी के बीच आरोपी अपनी कार समेत मौके से चुपचाप फरार हो गया।

अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात क्रेटा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगालकर आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई