जालंधर में बच्ची की हत्या मामला: आरोपी ड्राइवर ने कबूला गुनाह; बताया उस रात क्या हुआ, परिवार से मिलीं जय इंद्र

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बस ड्राइवर हरमिंदर सिंह रिंपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए उस रात की पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा दे दिया है। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या की और घटना को छिपाने के लिए शव को बाथरूम में ठिकाने लगाया था।जालंधर में बच्ची की हत्या मामला:आरोपी ड्राइवर ने कबूला गुनाह; बताया उस रात  क्या हुआ, परिवार से मिलीं जय इंद्र - 13-year-old Girl Murder Case Bjp  Leader Jai Inder ...

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नेता, पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंद्र कौर, पूर्व विधायक शीतल अंगूरल समेत कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने भी परिवार से मिलकर भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि उस रात ड्यूटी पर मौजूद कुछ कर्मचारियों पर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद गिरफ्तार, अब कोर्ट में पेशी

सिविल अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी रिंपी को सोमवार शाम पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार दिखाया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और समय को लेकर और भी तथ्य साफ हो सकेंगे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई