Aligarh: मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने वाले आरोपियों को मिली जमानत, एक अभी भी फरार|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

गांव बुलाकगढ़ी व भगवानपुर के पांच मंदिरों की दीवारों पर धार्मिक स्लोगन लिखे गए थे। जांच करते हुए पुलिस ने 30 अक्तूबर को चार आरोपियों को जेल भेजा था।

accused got bail

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी व भगवानपुर के मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने वाले चारों आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई। जमानत आदेश के आधार पर चारों को जिला कारागार से रिहा भी कर दिया गया। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में एक आरोपी को खोज रही है।

ये घटना 24 अक्तूबर की रात हुई। जब दोनों गांवों के पांच मंदिरों की दीवारों पर धार्मिक स्लोगन लिखे गए थे। जांच करते हुए पुलिस ने 30 अक्तूबर को चार आरोपियों को जेल भेजा था। मुख्य साजिशकर्ता बुलाकगढ़ी के जीशांत के अलावा भगवानपुर के आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा, कथावाचक अभिषेक शास्त्री उर्फ स्वामी शामिल हैं।

वहीं, भगवानपुर का राहुल अभी फरार है। जिसे पुलिस तलाश रही है। आरोप है कि इन सभी ने गांव के मौलवी पक्ष को फंसाने की साजिश रचकर ये सब किया। इस मामले में चारों आरोपियों को सीजेएम न्यायालय से अलग-अलग दिनों में जमानत मिल गई।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई