Chandigarh: चंडीगढ़ में ड्रग तस्करी के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार, नशा और 26 लाख की ड्रग मनी बरामद

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, कैश और लग्जरी वाहन बरामद किए हैं, जिससे एक संगठित ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।चंडीगढ़ में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के रैकेट में 6 गिरफ्तार | चंडीगढ़  समाचार - द इंडियन एक्सप्रेस

1.2 किलो नशा और 26 लाख कैश बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 1.2 किलो ड्रग्स, लगभग 26 लाख रुपये की ड्रग मनी, पांच वाहन, और अन्य कीमती सामान जब्त किया।
बरामदगी में शामिल है—

  • 1 किलो कोकीन

  • 200 ग्राम हेरोइन

  • आइस / क्रिस्टल मेथ

  • सोने के गहने

दिल्ली से आती थी सप्लाई, चंडीगढ़ में होती थी डिलीवरी

जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क दिल्ली से संचालित सप्लाई चेन पर आधारित था। आरोपी दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।
पुलिस के अनुसार इस गैंग का मुख्य सप्लायर बंटी नाम का व्यक्ति है।

अफ्रीकी नेटवर्क से भी संपर्क

क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहने वाले अफ्रीकन नागरिकों के संपर्क में भी रहते थे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशे की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं।

अधिकारियों ने दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

  • एसपी क्राइम जसबीर सिंह,

  • डीएसपी धीरज कुमार,

  • और इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन
    ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ हो रही है और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई