Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Jaipur House Collapsed: जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट गिरने से बड़ा हादसा हुआ। मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

Jaipur Building Collapse: Many People Are Feared Trapped Under Debris Rescue Operation Update

जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पानी गरो के मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत होने के अलावा मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत दल जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई