Bihar Election 2025: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में घमासान! कांग्रेस-RJD से दीपंकर भट्टाचार्य ने की बड़ी मांग|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर तमाम दलों के बीच मंथन हो रहा है। बात चाहे महागठबंधन की हो या NDA, चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले सीटों का आवंटन कड़ी चुनौती है। सीट बंटवारे के मोर्चे पर महागठबंधन में अधिक बेचैनी है। कारण महागठबंधन में शामिल सभी दल राजद से सम्मानजनक सीटों की मांग कर रहे हैं। बिहार में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस इस बार सीट बंटवारे की बातचीत में ज्यादा यथार्थवादी रुख अपनाएगी।

Bihar 2025: The Fight for Political Supremacy

पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस को 2020 के विधानसभा चुनाव से सबक लेना चाहिए, जब उसने अपनी क्षमता से ज्यादा सीट मांग ली थीं, लेकिन प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल भी छोटे दलों के लिए सीटों को लेकर ज्यादा लचीलापन दिखाए, क्योंकि इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में नए दलों के आने की संभावना है, जिससे गठबंधन बड़ा हो सकता है। भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी इस बार 243 में से कम से कम 40 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि 2020 में उसने केवल 19 सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है, तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे और इसमें कोई शक नहीं है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई