Festive Discount: जीएसटी कटौती के बाद फेस्टिव डिस्काउंट की कर रहे हैं उम्मीद? शायद अब न मिले ऑफर! जानें वजह|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

अगर आप कार या बाइक खरीदने की योजना टाल रहे हैं ताकि जीएसटी कटौती के बाद और बड़े फेस्टिव डिस्काउंट मिलें, तो आपके लिए यह थोड़ी निराशाजनक खबर हो सकती है।

Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
अगर आप कार या बाइक खरीदने की योजना टाल रहे हैं ताकि जीएसटी कटौती के बाद और बड़े फेस्टिव डिस्काउंट मिलें, तो आपके लिए यह थोड़ी निराशाजनक खबर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल की एक नई रिपोर्ट बताती है कि आने वाले महीनों में गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट या तो कम हो जाएंगे या फिर पूरी तरह बंद हो सकते हैं।

Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
डिमांड बढ़ी तो डिस्काउंट घटेंगे
रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, ऑटो कंपनियां डिस्काउंट कम करेंगी। इससे उन्हें प्रॉफिट मार्जिन सुधारने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है, “डिमांड पिक-अप होने से हमें उम्मीद है कि सभी बड़े सेगमेंट में डिस्काउंट घटेंगे और कंपनियों के मार्जिन और मजबूत होंगे।”
Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
सभी ऑटो सेगमेंट के लिए बेहतर ग्रोथ का अनुमान
डिमांड रिकवरी और कंपनियों की मजबूत कमाई की उम्मीद के चलते, मोतीलाल ओसवाल ने सभी बड़े ऑटो सेगमेंट्स के लिए FY26 और FY27 की वॉल्यूम ग्रोथ फोरकास्ट को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों का झुकाव प्रीमियम मॉडल्स की ओर बना रहेगा। हालांकि, छोटे कारों की डिमांड भी अब बढ़ने की संभावना है क्योंकि यह सेगमेंट अभी बहुत नीचे है।

Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
नया अनुमान: दोपहिया से लेकर ट्रैक्टर तक
नए आकलन के मुताबिक:

  • दोपहिया गाड़ियां: FY26 में 4% और FY27 में 7.5% की ग्रोथ (पहले अनुमान 1% और 5.7%)
  • पैसेंजर व्हीकल्स: FY26 में 3% और FY27 में 8% ग्रोथ (पहले 2% और 4%)
  • कमर्शियल व्हीकल्स: FY26 में 5% और FY27 में 7% की ग्रोथ
  • ट्रैक्टर: FY26 में 10% और FY27 में 6% की ग्रोथ
Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
जीएसटी कटौती बनी गेमचेंजर
इस पॉजिटिव आउटलुक की सबसे बड़ी वजह है जीएसटी काउंसिल का फैसला, जिसके तहत 22 सितंबर 2025 से लगभग सभी ऑटो सेगमेंट्स पर टैक्स दरें 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। 4 मीटर से बड़ी एसयूवी पर भी जीएसटी 43-50 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 40 प्रतिशत (बिना सेस) कर दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर और उनके पार्ट्स पर अब केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 12-18 प्रतिशत था।

Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
मॉनसून, ब्याज दर और टैक्स कटौती भी बढ़ाएंगे मांग
जीएसटी कटौती के साथ-साथ सामान्य मॉनसून, घटती ब्याज दरें (इस साल अब तक लगभग 100 बेसिस प्वाइंट कम) और हाल ही में मिली इनकम टैक्स राहत भी इस फेस्टिव सीजन में डिमांड को और बढ़ाएंगी।
 
Hoping for Festive Deals After GST Cuts on Cars and Bikes? Here’s Why They May Not Come
कंपनियों ने कर दी कीमतें कम
ज्यादातर ऑटो कंपनियां पहले ही नई कीमतें घोषित कर चुकी हैं। कई लोकप्रिय मॉडल्स अब काफी सस्ते हो गए हैं। जैसे, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कई गाड़ियां 1.5 लाख रुपये तक सस्ती हुई हैं। टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में 3.49 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। वहीं ह्यूंदै ट्यूसॉन 2.4 लाख रुपये तक और मारुति की कारें 1.2 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई