50 रूपये के मुद्दे को लेकर एक मित्र की हत्या, एक पर जानलेवा हमला

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पांडेसरा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ो

शहर के पांडेसरा क्षेत्र में गत देर रात कुछ मित्र इकट्ठा होकर आपस में अन्य एक मित्र के जन्मदिन के अवसर की पार्टी को लेकर चर्चा कर रहे थे उस दौरान मात्र 50 रूपये को लेकर आपस में हुई बहर और मारपीट में बर्थडे बॉय ने दो मित्रो पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिनमे एक की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में अस्पताल में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांडेसरा हाऊसिंग स्थित लक्ष्मी नगर निवासी भगत सिंह नरेंद्र सिंह (26 वर्ष) और उसके मित्र अनिल राजभर गत रात पांडेसरा इलाके में स्थित तिरुपति प्लाजा कॉम्प्लेक्स के पास बिट्टू सिंह काशीनाथ अवधिया ने चाकू से जानलेवा वर कर दिया। चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हुए भगत सिंह की मौत हो गई और उसका मित्र अनिल राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में आईसीयू

में भर्ती किया गया। इस हत्याकांड और हमले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक तथा घायल युवक मित्र है। आरोपी बिड्डू सिंह का जन्मदिन था इसलिए’ भगत सिंह तथा अन्य मित्र अनिल राजभर, जिगर, चंदन दुबे, चांद, तथा लवकुश तिरुपति कॉम्प्लेक्स के सामने खड़े थे और जन्मदिन की पार्टी के आयोजन के बारे में चर्चा कर रहे थे। तब अनिल राजभर ने बिट्टू सींग के पास से जन्मदिन के लिए खर्च हुए 50 रूपये मांगे। इस पर बिट्टू सिंह गाली देने लगा और दोनों के बिच कहासुनी होने लगी थी तब भगत सिंह ने लकड़ी के डंडे से चंदन को मारा तो बिट्टू सींग गुस्सा हो गया। उसने चाकू से भगत सिंह के पीठ पर गहरा वार कर उसकी हत्या कर दी वही बीचबचाव करने गए अनिल राजभर के सीने में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिट्टू सिंह और अपराध में उसका साथ देनेवाले चंदन करुणा शंकर दुबे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई