Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
18 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा परंतु काम में सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको व्यर्थ की बातों में राय रखने से बचना होगा और किसी भी तरह की अफवाहों में उलझने से बचें। अपने समय और ऊर्जा दोनों को बचा के रखें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

दिन आपकी परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा और दोपहर में व्यापार में अधिक सावधानी रखनी होगी। इस दौरान बाहरी यात्रा पर जाने से बचें अन्था अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के मामलों में शांति बनाए रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3
आज आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन मानसिक शांति थोड़ी कम होगी। पुरानी बातों का तनाव बढ़ने से काम प्रभावित होते हुए नजर आएंगे। आपके घर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रिश्तों में समृद्धि बनी रहेगी और विवाह की परेशानियां भी दूर होगी। मानसिक शांति का अनुभव आपको होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

आज का दिन आपके लिए प्यार भरा रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग को सावधान रहकर करना होगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट

आज दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं और इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव लाभकारी रहेंगे और समय गतिविधियों से भरा हुआ रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

आज नौकरी पेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस व अधिकारियों से कुछ भी न कहें अन्यथा आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

आपका व्यवहार कौशल आपके काम आएगा। नए रिश्ते आज बन सकते हैं। हालांकि, आपको आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। निर्णय लेने में तेजी रहेगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
