Indore News: महिला मित्र के साथ फ्लैट में था अधिकारी का बेटा, देर रात हुई रहस्यमयी मौत

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

इंदौर के विजय नगर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अक्षत के पिता बड़वानी में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय छात्रा की महिला मित्र फ्लैट पर मौजूद थी।रहस्यमयी ढंग से ग़ायब होने के बाद मिल रहे हैं शव, क्या है कठुआ में लगातार हो  रही हत्याओं का राज़? - BBC News हिंदी

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार अक्षत स्कीम नंबर 54 स्थित एक फ्लैट में रहते थे। मंगलवार रात उनकी मित्र अंजलि उनके साथ फ्लैट पर थीं। तभी अचानक अक्षत की तबीयत बिगड़ने लगी, उनकी पल्स रेट गिर गई और तेज घबराहट होने लगी। घबराई अंजलि ने तुरंत दोस्तों को बुलाया। दोस्तों ने मिलकर अक्षत को पास के राजश्री अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षत को मृत घोषित कर दिया।

फ्लैट में अकेले थे दोनों

पुलिस जांच में पता चला कि अक्षत अपने दो दोस्तों चंद्रपाल और अभिषेक वास्कले के साथ उसी फ्लैट में रहते थे। लेकिन घटना वाली रात दोनों वहां मौजूद नहीं थे। चंद्रपाल अपने पिता के साथ होटल में रुका था और अभिषेक को भी खाने पर ले गया था। इस बीच अक्षत और अंजलि ही फ्लैट पर मौजूद थे।

जांच जारी, पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा

विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो अभी स्कूल में पढ़ता है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में गहरा सदमा और मातम का माहौल है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई