मेरठ। सरधना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे झांसे में लेकर मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उससे ₹2.10 लाख नकद और तीन तोले सोना भी हड़प लिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में दी है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

महिला ने बताया दर्द
पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी और आरोपी उसके घर के पास ही रहता है। महिला का आरोप है कि युवक तंत्र क्रिया करता है और इसी बहाने उसने उसे अपने जाल में फंसा लिया। फरवरी में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
नकदी-जेवर हड़पने का आरोप
महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे ₹2.10 लाख और तीन तोले सोना भी ले लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस तथ्य जुटाकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेगी।