एंटी करप्शन थाने की जमीन बेचने के मामले में दो हिरासत में

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

मोदीपुरम। पल्लवपुरम में एंटी करप्शन थाना बनाने के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर बिल्डरों द्वारा कब्जा कर उसे प्लॉट काटकर बेचने का मामला सामने आया है। लेखपाल की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि दो अन्य बिल्डरों की तलाश की जा रही है।

UP Meerut Builders sold the land allotted for Anti Corruption Police  Station by plotting it, 2 arrested बिल्डरों ने एंटी करप्शन थाने के लिए  आवंटित जमीन पर ही प्लाटिंग करके बेच डाला,

कैसे हुआ खुलासा?

सरधना तहसील के लेखपाल हरवीर ने पैमाइश की तो मामला खुला। जांच में सामने आया कि बिल्डर आशीष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अजय चौधरी और अंशु ने मधुर एन्क्लेव कॉलोनी की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार किए और थाने की भूमि को भी कॉलोनी के प्लॉटों में शामिल कर बेच डाला।

पुलिस की कार्रवाई

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को दबथुवा निवासी अजय और स्वाहेड़ी बिजनौर निवासी अंशु को हिरासत में लिया। दोनों से आला अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की गई।

बाकी आरोपी फरार

पुलिस फिलहाल नामजद आरोपियों आशीष गुप्ता और आदित्य गुप्ता की तलाश कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनके खिलाफ और भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बाकी की खोजबीन एसओजी कर रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई