मुंबई ले जाकर महिला से दुष्कर्म, नकदी-आभूषण हड़पने का भी आरोप

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

मेरठ। सरधना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे झांसे में लेकर मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उससे ₹2.10 लाख नकद और तीन तोले सोना भी हड़प लिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में दी है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

Maharashtra News: दिव्यांग महिला के साथ हैवानियत, पांच लोगों ने मिलकर किया  सामूहिक दुष्कर्म - Differently abled woman misdeed by five men in jalna  district of maharshtra

महिला ने बताया दर्द

पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी और आरोपी उसके घर के पास ही रहता है। महिला का आरोप है कि युवक तंत्र क्रिया करता है और इसी बहाने उसने उसे अपने जाल में फंसा लिया। फरवरी में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

नकदी-जेवर हड़पने का आरोप

महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे ₹2.10 लाख और तीन तोले सोना भी ले लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस तथ्य जुटाकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई