सार
Janhvi Kapoor At TIFF: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर हुआ। इस दौरान जान्हवी कपूर का लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कान फिल्म फेस्टिवल के बाद जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ अब टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई है। यहां ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर हुआ, जिसमें निर्देशक नीरज घेवान समेत फिल्म की कास्ट मौजूद रही। इस दौरान अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फैंस के साथ भी बातचीत की, उन्हें ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी भी ली। जान्हवी का लुक भी अब वायरल है।
वन शोल्डर गाउन में खूबसूरत लगीं जान्हवी
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई। इस दौरान अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कस्टम-मेड मिउ मिउ क्रिएशन में सबका दिल जीत लिया, जो साड़ी की सुंदरता से प्रेरित एक स्टाइलिश आउटफिट है। पहनावा, मुलायम प्लीट्स और खूबसूरत अलंकरणों से सजी वन शोल्डर गाउन में जान्हवी काफी खूबसबूरत लग रही थीं।

फैंस के साथ क्लिक की फोटो
इस दौरान जान्हवी रेड कार्पेट पर पोज देने के बाद फैंस से भी मिलीं। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। जान्हवी इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं।

फिल्म की बाकी कास्ट भी आई नजर
इस दौरान जान्हवी के साथ फिल्म के बाकी लीड कलाकार ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी नजर आए। जबकि निर्देशक नीरज घेवान ने भी अपनी कास्ट के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए। कान फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट होने के बाद से ‘होमबाउंड’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इसकी दो जीतें 2025 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में इसकी जगह पक्की कर देती हैं।

इससे इतर जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।