Allu Arjun: वरुण-लावण्या के पैरेंट्स बनने पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, अल्लू अर्जुन-राम चरण तक ने लिखा संदेश

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Varun-Lavanya Becomes Parents: बीते दिन टॉलीवुड अभिनेता वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद से ही सितारों द्वारा उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक के नाम शामिल हैं।

Allu arjun and ram charan congratulates to varun tej and lavanya tripathi for welcoming baby boy

विस्तार

साउथ अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी 10 सितंबर को माता-पिता बन गए। उन्होंने बेटे के रुप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही सोशल मीडिया पर सेलब्स द्वारा बधाई संदेश का तांता लग गया। सभी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन, राम चरण जैसे कई सितारों ने हाल ही में पैरेंट्स बने अभिनेता वरुण और उनकी पत्नी को बधाई दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

अल्लू अर्जुन ने कहा- इस खूबसूरत सफर के लिए शुभकानाएं
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें वरुण तेज अपनी पत्नी को प्यार करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपको नन्हे मेहमान के आगमन पर हार्दिक बधाई। इस खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।’

राम चरण ने कहा- ईश्वर की कृपा बनी रहे
राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आपके प्यारे नन्हे मेहमान के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपका बच्चा आप दोनों और हमारे परिवार को ढेर सारी खुशियां और आनंद प्रदान करें। ईश्वर आप तीनों पर कृपा बनाए रखे।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई