मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के डियर पार्क निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और बहन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
मामला ऐसे खुला
-
ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भाई हरपाल गोविंद नगर में किराए के मकान में रहता है।
-
आरोप है कि हरपाल की पत्नी रेखा के विकास नाम के युवक से संबंध हैं। वहीं रेखा की बहन प्राची भी वहीं रहती है।
-
बुधवार रात करीब 10 बजे रेखा और प्राची अचानक घर से गायब हो गईं।
हमले की वारदात
-
गुरुवार सुबह तलाश करते हुए ओमप्रकाश विकास के कमरे पर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी और साली मौजूद मिलीं।
-
आरोप है कि तीनों ने उसे वहां से भगा दिया।
-
उसी दिन दोपहर मोहल्ले में विवाद हुआ, जिसमें रेखा और प्राची ने कथित प्रेमी विकास के साथ मिलकर हरपाल पर ईंट और सरिया से हमला किया।
-
गंभीर रूप से घायल हरपाल को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस जांच
-
ओमप्रकाश का दावा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
-
फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
