Amroha News: चार दिन पहले कलियर शरीफ के लिए निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Ghaziabad Man dies after being hit by train crossing track at Modinagar  railway station | गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत: मोदीनगर रेलवे  स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय हुआ

अमरोहा। चार दिन पहले कलियर शरीफ गए बुजुर्ग हैदर करीम (62) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव अमरोहा में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।

पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। पुलिस ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जता रही है। करीम हैदर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव के रहने वाले थे। बिजनौर जिले के गांव फीना में उनकी लोहार की दुकान थी। परिवार में पत्नी खुशनूदी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

परिजनों के मुताबिक करीम हैदर चार दिन पहले कलियर शरीफ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह में उनका शव अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए और सुपुर्दे खाक कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई