
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के पुराने लोहे के यमुना पुल (ब्रिज संख्या 249) पर ट्रैफिक मूवमेंट सुरक्षा कारणों से पूरी तरह रोक दिया है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया, जिसके चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में रेल सेवाएं अस्त-व्यस्त हो गई हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, इस पुल पर संचालन बंद होने से 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द, 40 से ज्यादा डायवर्ट, 15 से अधिक ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट और लगभग 20 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा है। यानी सैकड़ों यात्री प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं।