दिव्य कॉलोनी की घनी आबादी में गुरुवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। सिंचाई विभाग में कार्यरत अशोक वर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर दो नकाबपोश चोर लाखों के जेवरात, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
-
बुधवार रात परिवार गणेश विसर्जन में शामिल होने गया था, घर बंद पड़ा था।
-
रात करीब 3 बजे चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर घर में प्रवेश किया।
-
अलमारी का लॉकर तोड़कर बेटी और बहू के सोने-चांदी के जेवर, करीब 12 हजार रुपये नकद और अन्य उपहार व कीमती सामान चोरी कर लिया।
-
सुबह लौटे परिजनों ने घर खुला पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी से मिला सुराग
-
फुटेज में चोर रात 3 बजे घुसते और सुबह 4 बजे बाहर निकलते दिखे।
-
पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।