Weather Update: नमी बढ़ी तो बरस पड़े बादल, छह सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

निम्न दबाव से हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग की माने तो छह सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Weather Update: Clouds started raining as humidity increased

गुरुवार को शाम को हवाओं के रफ्तार पकड़ने और माहौल में नमी बढ़ने से बारिश होने लगी। जैसे ही नमी का प्रतिशत 90 से अधिक हुआ बादल आ गए। सिविल लाइंस, कंपनी बाग चौराहा, काकादेव आदि क्षेत्रों में तीन से चार मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि छह सितंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मानसून की वापसी 30 सितंबर के आसपास होने की उम्मीद है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चला निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिसा के पार हो गया है। इसका हल्का असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं नमी ला रही हैं। नमी बढ़ने पर बादल बनते हैं और बारिश होने लगती है। यह मौसम प्रणाली अभी बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होती रहेगी।

Weather Update: Clouds started raining as humidity increased

उन्होंने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के साथ जम्मू-कश्मीर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का भी असर आएगा। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नमी 81 प्रतिशत रही है।
Weather Update: Clouds started raining as humidity increased
दोपहर में धूप निकलने पर इसका प्रतिशत 67 हो गया। इससे उमस भरी गर्मी होने लगी। शाम को धूप हटने पर हवाओं ने माहौल में नमी बढ़ा दी। इसके बाद रात को स्थानीय स्तर पर बारिश होने लगी।

तापमान
अधिकतम- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.7 डिग्री सेल्सियस

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई