Amroha News: कब्र से निकाला जाएगा हैंडलूम कारोबारी का शव

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Excavation of pond going on with JCB in MNREGA मनरेगा में जेसीबी से चल रही  तालाब की खुदाई, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan

अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी के शव के पोस्टमार्टम के लिए डीएम ने अनुमति दे दी है। अब शुक्रवार को कब्र से निकाला जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट व चिकित्सक की निगरानी में पूरी की जाएगी। वहीं, अन्य नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन सीओ से मिले और विवेचक पर मिली भगत का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की।

मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी हैंडलूम कारोबारी गुफरान ने बीती 24 अगस्त की शाम घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में दो दिन बाद सुसाइड नोट व वीडियो सामने आने और पिता अताउल्लाह की तहरीर पर मृतक की भाभी समेत आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ गुफरान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों में फजल अहमद, सोनू कबाब वाला, अय्यूब बावर्ची, बब्लू, मोहसिन, तंजीम बेग, सना व सलीम शामिल है।

आरोप है कि आत्महत्या वाले दिन फजल ने पुलिस की मदद से गुफरान को कोट चौकी बुलाया था। वहां उसकी बेइज्जती की गई थी। हड़काते हुए दरोगा के सामने ही गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कोट चौराहे पर एक दुकान में बंधक बनाकर भी गुफरान के साथ मारपीट की थी। आरोपियों से छूटकर घर पहुंचे गुफरान ने वीडियो बनाने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया था।

नामजद भाभी की हो चुकी है गिरफ्तारी

परिजनों ने 25 अगस्त को बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम कार्यालय से अनुमति मांगी थी जो करीब नौ दिन से लंबित चल रही थी। वहीं, पुलिस ने मृतक की भाभी सना को कलियर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। अब बृहस्पतिवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति डीएम कार्यालय से दे दी गई है। इसके लिए मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) व चिकित्सक की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतक गुफरान का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मिल गई है। आज यानि शुक्रवार सुबह में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई