ED Summoned Shikhar Dhawan: शिखर धवन को ईडी ने किया तलब, गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं।

Shikhar Dhawan Summoned by ED in Alleged Illegal Betting App Money Laundering Case

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को एक कथित अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए आज तलब किया है। यह मामला वनएक्सबेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धवन ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं|

मामला क्या है?
39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम इस एप से कुछ विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप से क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और धवन का बयान भी इसी अधिनियम (PMLA) के तहत ही दर्ज करेगी। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह जांच कथित रूप से अवैध बेटिंग एप 1xBet से जुड़ी हुई है।

रैना से भी हो चुकी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं।

करोड़ों की ठगी का आरोप
ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ईडी के रडार पर और कौन?
शिखर धवन पर अब तक किसी ठोस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईडी की पूछताछ से साफ है कि एजेंसी इस मामले में गहराई से जांच करना चाहती है। आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई