Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच सभी स्कूल-कॉलेज सात सितंबर तक हुए बंद

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

बाढ़ के कहर के बीच पंजाब के लिए 48 घंटे बेहद मुश्किल, भारी बारिश का रेड  अलर्ट; 55 ट्रेनें रद व 3 दिन तक स्कूल बंद - 48 hours are very difficult

Punjab Floods: पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाबभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।” हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, “सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर मंगलवार को कहा था कि, “जब देश संकट में था तो पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा था। आज पंजाब संकट में है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का फोन आया था, उन्होंने हाल-चाल पूछा है। अभी नुकसान की स्थिति बनी हुई है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई