Ajey The Untold Story Of A Yogi: CM योगी की बायोपिक की रिलीज का रास्ता साफ, इस दिन सिनेमाघरों में लगेगी फिल्म

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Ajey The Untold Story Of A Yogi Release Date: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ कई दिनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। अब आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

Ajey The Untold Story Of A Yogi new release date announced know its date

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ कई दिनों से सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) में अटकी हुई थी। वजह ये थी कि फिल्म को मंजूरी मिलने में देरी हो रही थी, जिस कारण से फिल्म के निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब करीब 1 महीने बाद फिल्म की रिलीज की नई डेट का एलान हुआ है। जानिए कब दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म।

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की नई तारीख की घोषणा की है। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके कैप्शन में लिखा, ‘जंग लंबी थी पर इरादा लोहे की तरह पक्का था, अब उसे अंजाम तक पहुंचने का समय आ गया है। एक कठिन संघर्ष के बाद, आखिरकार जीत का जश्न मना रहे हैं।’

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म
सीएम योगी के जीवन पर आधारित यह फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ पहले 01 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में देरी होने के कारण इसे अब नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई