RIL AGM: रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी का एलान, 2026 की पहली छमाही तक जियो IPO; बोले- भारत तरक्की की राह पर|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक में जियो आईपीओ के संभावित समय का एलान किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। आइए जानें एजीएम की खास बातों के बारे में।

RIL AGM: 48th Annual General Meeting of Reliance Industries from 2 pm, 44 lakh shareholders expected to attend

विस्तार

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम शुरू हो गई है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने लंबे समय से प्रतिक्षित जियो के आईपीओ के बारे में भी बताया। मुकेश अंबानी ने बताया कि आईपीओ के सारे प्रबंध पूरा करते हुए इसे 2026 की पहली छमाही तक लाने की कोशिश होगी।

एजीएम में बोलते हुए आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत उभर रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। मुकेश अंबानी ने कहा, “भारत पहले ही दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रही है। भारत को दुनिया के मॉडल की नकल करने की जरूरत नहीं है।  हमारे पास अपना विजन है। हमारे पास अपना इंडिया फर्स्ट मॉडल बनाने की क्षमता है। डीप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हमारा मॉडल भारत की सुरक्षा को मजबूत करेगा। लोगों के जीवन को बेहतर बनाएगा और पर्यावरण की रक्षा करेगा।”

मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे-जैसे रिलायंस अपने स्वर्णिम दशक के समापन की ओर बढ़ रहा है हम ‘इंडियन ड्रीम’ को साकार करने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने हर व्यवसाय को एआई-नेटिव बना रहे हैं और डीप-टेक क्षमताओं से खुद को मजबूत कर रहे हैं। अंबानी ने कहा कि हमारी वी केयर की फिलॉसफी के साथ लोगों और पर्यावरण की भलाई को प्राथमिकता देते हैं। अंबानी ने कहा कि कंपनी इनोवेशन को केंद्र में रखकर, नई पीढ़ी के नेतृत्व को सशक्त करने पर काम कर रही है। हम निरंतर इसके प्रति निरंतर प्रतिबद्ध बने हुए हैं।

 

डिज्नी के सीईओ बोले- भारत डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजार

रिलायंस के एजीएम के दौरान मेटा के संस्थापक व सीईओ मार्क जकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने भी अपना संदेश दिया। एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने एक नई सहायक कंपनी ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ का भी अनावरण किया। उन्होंने गूगल और मेटा के साथ गठजोड़ की भी घोषणा की। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, “भारत दुनिया भर में डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजारों में से एक है। जियोस्टार ने 30 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ मनोरंजन उद्योग में तेज़ी से खुद को एक वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया है।”

जियो अब डीप-टेक कंपनी बनी- बोले आकाश अंबानी

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने रिलायंस एजीएम के दौरान कहा, कंपनी भारत को दुनिया की पहली एआई-नेटिव डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की नींव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि जियो आज 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रहा है। यह उपलब्धि हर भारतीय के भरोसे से हासिल हो पाई है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब एक डीप-टेक कंपनी बन चुका है। कंपनी ने 5जी से लेकर एआई सेवाओं तक पूरी तरह भारत में विकसित तकनीक से अपनी पहचान बनाई है।

आकाश अंबानी बताया कि जियो ने मोबाइल सेवाओं के अलावे ब्रॉडबैंड और एआई-आधारित उत्पादों में भी नई पहचान बनाई है। जियो एयरफाइबर आज दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा है। यह हर महीने 10 लाख से अधिक घरों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रही है। कंपनी का जियो का तकनीकी ढांचा पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार दे रहा है।

ईंशा अंबानी बोलीं- रिलायंस रिटेल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोलते हुए ईशा अंबानी ने की उपलब्धियों के बारे में बताया। ईशा अंबानी ने कहा, “रिलायंस रिटेल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को लाभ पहुंचाने, अर्थव्यवस्था को गति देने, आकांक्षाओं को प्रज्ज्वलित करने और भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का एक मिशन है।” ईशा अंबानी ने कहा कि इस वर्ष हमारा प्रदर्शन न केवल पैमाने को दर्शाता है, बल्कि हमारे व्यापार मॉडल की अंतर्निहित ताकत और लचीलेपन भी दर्शाता है। ईशा अंबानी ने बताया कि कंपनी का सकल राजस्व 8% बढ़कर 3,30,943 करोड़ ($ 38.7 बिलियन) हो गया। वहीं, EBITDA 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ ($ 2.9 बिलियन) हो गया।

रिलायंस का ईएंडपी व्यवसाय भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला: अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में पहली बार अनंत अंबानी भी बोले। उन्होंने कहा कि हमारा अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) व्यवसाय भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला है। यह देश के प्राकृतिक गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान देता है। अनंत अंबानी ने कहा कि प्राकृतिक गैस भारत के स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ने की यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। अनंत अंबानी ने कहा, “वित्त वर्ष 25 में, ईएंडपी ने ₹21,188 करोड़ ($2.5 बिलियन) का रिकॉर्ड EBITDA दिया। यह KG-D6 और CBM दोनों से अधिक उत्पादन के कारण था। KG-D6 का उत्पादन 4% बढ़कर 28 MMSCMD गैस और 21,000 BOPD हो गया। हम अगले वित्त वर्ष में और नए कुएं जोड़ने की योजना बना रहे हैं। केजी बेसिन में, हम बुनियादी ढांचे पर आधारित अन्वेषण को आगे बढ़ा रहे हैं 40-कुओं का बहुपक्षीय ड्रिलिंग अभियान। दूसरा अभियान पहले से ही चल रहा है। हम ईएंडपी के हर हिस्से में डीप टेक को अपना रहे हैं। हमारे डिजिटल ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, इंजीनियरिंग ट्विन्स और प्रोसेस ट्विन्स सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हैं।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.