Asia Cup: हॉकी इंडिया का फैंस को तोहफा, बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

सार

पुरूष एशिया कप हॉकी में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे।

Asia Cup Hockey: Hockey India gives a gift to fans, spectators will get free entry in Asia Cup

विस्तार

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘प्रशंसक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू टिकट जिनी डॉट इन या हॉकी इंडिया ऐप के जरिये मुफ्त टिकट पा सकते हैं। उन्हें प्रक्रिया पूरी करने पर वर्चुअल टिकट मिलेगा।

आठ टीमें लेंगी हिस्सा
हीरो पुरूष एशिया कप में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे। यह 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालिफायर टूर्नामेंट भी है। भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारत को 29 अगस्त को चीन से, 31 को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है।
Asia Cup Hockey: Hockey India gives a gift to fans, spectators will get free entry in Asia Cup
2017 में जीता था पिछला खिताब
मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशिया की नंबर एक टीम भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। तब उसने फाइनल में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम 2022 में जकार्ता में खेले गए एशिया कप में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।
पूर्व खिलाड़ियों ने भारत को दावेदार बताया
हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि भारत बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी पुरुष एशिया कप को जीतने और अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का प्रबल दावेदार है। भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजीतपाल सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को प्रबल दावेदार बताया, लेकिन खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए भी चेताया।
Asia Cup Hockey: Hockey India gives a gift to fans, spectators will get free entry in Asia Cup
ट्रॉफी का हुआ अनावरण
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके साथ ही टूर्नामेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई। एशिया कप ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हरबिंदर सिंह और पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद भी उपस्थित थे।
SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई