Gorakhpur News: वी-मार्ट की पार्किंग में लगी आग, 3 वाहन जलकर राख- मचा हड़कंप; ऊंची लपटों से सहमे लोग

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 10 मिनट में टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो टैंकर गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गुलरिहा थाने की पुलिस भी मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित करती रही।

Gorakhpur News: राजघाट पुल पर आग का गोला बनी कार, दो घंटे जाम से परेशान हुए  लोग

गुलरिहा थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड स्थित वी-मार्ट की बिल्डिंग में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले ली।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 10 मिनट में टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो टैंकर गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गुलरिहा थाने की पुलिस भी मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित करती रही

आग की चपेट में आने से एक बुलेट, एक एवेंजर बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग में खड़ी 10 बाइक और 3 कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर स्टेशन ऑफिसर शांतनू यादव ने बताया कि आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।