Panipat News: खाना बनाते हुए सिलिंडर में लगी आग, घर का सामान जला

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पानीपत के माटा चौक क्षेत्र में मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते घर का कुछ सामान भी लपटों की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर रेत डाल दी, जिससे आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा टल गया।Three People Injured In Cylinder Explosion In Panipat - Amar Ujala Hindi  News Live - Haryana:खाना बनाते हुए फटा सिलिंडर, धमाके के साथ उड़ गई मकान की  छत, तीन लोग झुलसेस्थानीय निवासी सरोज ने बताया कि वे फैक्ट्री से लौटकर दोपहर को खाना बनाने आई थीं। जैसे ही नया सिलिंडर लगाकर चूल्हा जलाया गया, अचानक आग भड़क उठी। सरोज के मुताबिक, उस समय उनके बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। अगर सिलिंडर फट जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना गैस सिलिंडर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। लोगों का मानना है कि सप्लाई से पहले सिलिंडरों की अच्छी तरह जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।