असम के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घट रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है। यहां 741 गांव जलमग्न हैं और असम में 6,311.16 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है।

पूर्वोत्तर में मानूसनी बारिश अब थमने लगी है। बाढ़ प्रभावित असम में भी हालात सुधर रहे हैं। नदियों के जलस्तर में कमी आई है। इसके अलावा राज्य के छह जिलों के करीब 2.6 लाख लोग अभी भी बाढ़ से पीड़ित हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914