Actress in Pregnancy: कियारा से लेकर जया तक, प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग करती रहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Actresses Work At Pregnancy: बॉलीवुड की इन आठ एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में दौरान परिवार के साथ प्रोफेशन को भी संभाला। चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारें में जिन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान भी की फिल्मों की शूटिंग।

Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol
बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को ही लीजिए, जिन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रख कर बता दिया कि महिलाएं प्रेगनेंसी के साथ केवल परिवार ही नहीं बल्कि प्रोफेशन काम को भी संभाल सकती हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी से लेकर जया बच्चन तक का नाम शामिल है।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

कियारा आडवाणी
हाल ही में फिल्म ‘वॉर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ, जिसमें कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके लुक की खूब तारीफ की। टीजर में कियारा का किरदार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर भारी पड़ता दिखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट थीं।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

ऋचा चड्ढा
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया। यह सीरीज दर्शकों को बहुत पसंद आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग के दौरान ऋचा प्रेगनेंट थीं। अब वह एक प्यारी बेटी ‘जुनैरा इदा फजल’ की मां बन चुकी हैं। सीरीज का दूसरा भाग भी जल्द आएगा।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण, जो अब बेटी दुआ की मां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के दौरान दीपिका ने प्रेगनेंसी में कुछ सीन शूट किए थे। उन्होंने इस दौरान भी शानदार काम किया। वहीं दीपिका के फैंस को कल्कि 2898 एडी के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने प्रेगनेंसी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैम्पवॉक किया और अपने बेबी बंप को भी शान से फ्लॉन्ट किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग के दौरान उन्हें प्रेगनेंसी का पता चला था, लेकिन उन्होंने डिलीवरी के बाद शूटिंग पूरी की और साबित किया कि वह रुकने वालों में से नहीं हैं।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

जूही चावला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूही चावला ने फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ की शूटिंग अपनी पहली प्रेगनेंसी के दौरान पूरी की थी। इसके बाद दूसरी प्रेगनेंसी में भी उन्होंने ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग बिना रुके खत्म की थी।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

काजोल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल को अपने करियर से बहुत प्यार है। यह बात इस बात से साफ जाहिर होती है कि फिल्म ‘वी आर फैमिली’ की शूटिंग के दौरान वह प्रेगनेंट थीं, लेकिन उन्होंने न सिर्फ शूटिंग पूरी की, बल्कि फिल्म का प्रमोशन भी किया।
Bollywood Actresses Shoot Movies During Pregnancy Kiara Advani Richa Chadha Deepika Kareena Juhi Kajol

जया बच्चन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘शोले’ में जया बच्चन तीन महीने की प्रेगनेंट थीं। उन्होंने अपने बेबी बंप को साड़ी के पीछे छुपाकर शूटिंग की। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपनी हिम्मत और साहस से दिखा दिया कि वह हर हाल में काम करने के लिए सक्षम हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई