टेस्ट कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आगे चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थी कि बुमराह ने खुद को दावेदारी से अलग कर लिया है और अब गिल तथा पंत कप्तानी की दौड़ में हैं।

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा। भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है और इसके लिए अगले कुछ दिनों में टीम घोषित हो सकती है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई को किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को चयन समिति की बैठक होगी जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है।




