जौनपुर में पिकअप से कुचल कर हेड कांस्टेबल की हत्या करने वाले बदमाशों ने कहा कि था पुलिस वालों का रोज का ड्रामा है, गाड़ी चढ़ाकर मार डालो, तब सुधरेंगे। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में यह बात लिखी गई है।

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर पिकअप सवार तस्करों ने हेड कांस्टेबल को यह कहते हुए रौंद दिया था, पुलिस वालों का रोज-रोज का ड्रामा हो गया है, इन पर गाड़ी चढ़ाकर इन्हें मार डालो, तभी सुधरेंगे। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यही बात लिखी गई है। पशु तस्करों के हमले में हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। केराकत सर्किल में 59 पशु तस्कर चिन्हित हैं, अब इन पशु तस्करों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। केराकत थाने में 27 पशु तस्कर चिन्हित हैं लेकिन एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई। जलालपुर थाने में 16 पशु तस्करों में से पांच को जेल भेजा जा चुका है।


जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर शनिवार की रात 11:40 बजे पशु तस्करों ने पिकअप से कुचलकर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या कर दी। घटना के बाद 15 थानों की पुलिस ने रात करीब 3:30 बजे सतमेसरा गांव में बाइक से भागते पशु तस्करों को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सीने में गोली लगने से पशु तस्कर सलमान निवासी मुथरापुर कोठवा, थाना जलालपुर ढेर हो गया, जबकि नरेंद्र यादव निवासी रमना चौबेपुर, वाराणसी और गोलू निवासी टड़िया थाना अलीनगर, चंदौली पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार की रात किसी तस्कर के आने की सूचना पर एसओजी के साथ चंदवक और जलालपुर थाने की पुलिस टीम ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित खुज्जी मोड़ पर घेराबंदी कर रखी थी। रात करीब 11:40 बजे आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप आती दिखी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वाराणसी की तरफ भाग निकला।


इसके बाद वह पिकअप सहित मारिकपुर गांव के रास्ते भाग निकला। वहीं, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह तत्काल दुर्गेश सिंह को ट्रॉमा सेंटर ले गए। लेकिन ब्रेन हैमरेज होने के कारण दुर्गेश सिंह की मौत हो गई। शनिवार रात ही उप निरीक्षक कौशल सिंह की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चंदवक थाने में दर्ज किया गया।

Author: planetnewsindia
8006478914