OTT This Week: हॉरर से लेकर रोमांस तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

OTT Release This Week: अगर मई की छुट्टियों को घर पर एंजॉय करना चाहते हैं, तो इस हफ्ते आपको ओटीटी पर फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। जानिए कौनसी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

मई का आधा महीना बीत चुका है और अब वक्त है गर्मियों की छुट्टियों का। ऐसे में छुट्टियों में हर किसी के लिए एंटरटेनमेंट भी काफी जरूरी हो जाता है। सिनेमाघरों के अलावा लोग घर पर बैठकर भी अपना एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं। इसके लिए ओटीटी ने लोगों के पास कई विकल्प भी खोल दिए हैं। जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर ऐसी कौनसी फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं, जो लोगों का एंटरटेनमेंट कर सकती हैं।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

मोटरहेड्स
यह सीरीज एक युवा व्यक्ति की कहानी है, जो एक नए शहर में जाता है और वहां की संस्कृति से प्रभावित होता है। इस शो में एडवेंचर और एक्शन की भरपूर मात्रा है। इसमें रयान फिलिप, नथाली केली, माइकल सिमिनो और मेलिसा कोलाजो प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 20 मई से स्ट्रीम होगी।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

सायरन्स
नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सायरन्स’ गुरुवार 22 मई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस ड्रामा सीरीज की कहानी डेवॉन की है, जो अपनी बहन सिमोन के अपने नए बॉस के साथ रिश्ते से चिंतित है। डेवॉन अपनी बहन और बॉस के बीच दखल देती है, जिससे कई सस्पेंस और ट्विस्ट सामने आते हैं।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

हार्टबीट सीजन 2
तमिल ड्रामा हार्टबीट का दूसरा सीजन भी इसी हफ्ते आ रहा है। इस सीजन में डॉ. रीना आरके मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में अब इंटर्न से एक डॉक्टर के रूप में नजर आएंगी और कहानी आगे बढ़ेगी। यह मेडकल सीरीज 22 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन
नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार फियर स्ट्रीट सीरीज की अगली कड़ी ‘फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन’ आ रही है। ये सीरीज आर.एल. स्टाइन की किताबों पर आधारित है। कहानी 1988 में शेडिसाइड हाई स्कूल की प्रॉम नाइट पर आधारित है। जो एक रहस्यमयी हत्या और सुपरनैचुरल ट्विस्ट्स डर और सस्पेंस से भरपूर हैं। यह सीरीज 23 मई को आ रही है।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

अभिलाषम
ये एक मलयालम रोमांटिक ड्रामा है। इसमें सैजू कुरुप और तन्वी राम प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज की कहानी अभिलाष की है, जो सालों से शेरिन मूसा को चुपके-चुपके प्यार करता है। लेकिन अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं कर पाता। फिर एक दोस्त की चालाकी उनकी जिंदगी को नया मोड़ देती है। ये सीरीज भारत में प्राइम वीडियो और विदेश में सिम्पली साउथ पर 23 मई से स्ट्रीम होगी।

From Fear Street Prom Queen To Hunt These Are The Ott Release In This Week

हंट
मलयालम हॉरर थ्रिलर हंट में एक फॉरेंसिक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर कीर्ति की कहानी है। जो एक लापता एनेस्थीसिया स्टूडेंट की हड्डियों के रहस्य को सुलझाती है। यह हॉरर-थ्रिलर मनोरमा मैक्स पर 23 मई से स्ट्रीम करेगी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई