Rupali Ganguly: ज्योति मल्होत्रा मामले पर बोलीं रूपाली गांगुली, कहा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Rupali Ganguly: अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ज्योति मल्होत्रा मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह के लोगों को ना छोड़ने की बात कही है।

Rupali Ganguly reacts on jyoti malhotra case says not a single one should be spared

अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय साझा करती हैं। अब उन्होंने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले पर अपनी बात रखी है। ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री ने इस तरह के लोगों को ना छोड़े जाने की बात भी कही है। रूपाली गांगुली अपने शो ‘अनुपमा’ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका शो टीआरपी में भी नंबर वन बना रहता है।

ज्योति मल्होत्रा मामले पर क्या कहा रूपाली ने?
अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है। पहले तो वो ‘अमन की आशा’ की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। ना जाने ऐसे कितने लोग हैं, जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए।’

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई