
दिनांक 20 अप्रैल 2025 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में आगमन पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा स्वागत किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संभावित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए जिससे कार्यक्रम के सभी प्रबंधन कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम नागरिकों की सुविधाओं में कोई व्यवधान न आए।
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914