Ramya Krishnan: गोविंदा ही नहीं बिग बी के साथ भी काम कर चुकीं हैं एक्ट्रेस, इन हिंदी फिल्मों में किया काम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Ramya Krishnan: साउथ और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री राम्या कृष्णन आजकल ‘जाट’ फिल्म से चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने सिर्फ साउथ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी किया है काम। आइए जानते हैं।

Ramya Krishnan Worked in Hindi Films List Criminal Banarasi Babu Bade Miyan Chote Miyan Chaahat

राम्या कृष्णन साउथ का जाना माना नाम हैं, लेकिन ये जानकार आपको हैरान होगी कि अभिनेत्री ने कई शानदार हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। ‘बाहुबली’ के दोनों भाग में शिवगामी देवी के रोल से उन्होंने चारों तरफ खूब वाहवाही प्राप्त की थी। अब राम्या सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘जाट’ में नजर आ रही हैं। जानिए अभिनेत्री की हिंदी फिल्मों के बारे में।

Ramya Krishnan Worked in Hindi Films List Criminal Banarasi Babu Bade Miyan Chote Miyan Chaahat

क्रिमिनल
नागार्जुन अक्किनेनी, मनीषा कोइराला और राम्या कृष्णन अभिनीत फिल्म ‘क्रीमिनल’ का निर्देशन महेश भट्ट के द्वारा किया गया था। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। ‘तुम मिले दिख खिले’ जैसे गानों ने फिल्म को हिट करा दिया था।

विज्ञापन
Ramya Krishnan Worked in Hindi Films List Criminal Banarasi Babu Bade Miyan Chote Miyan Chaahat

बनारसी बाबू
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म बनारसी बाबू में राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ अपोजिट रोल में गोविंदा थे। साल 1997 में रिलीज हुई यह कॉमेडी फिल्म हिट रही थी।

Ramya Krishnan Worked in Hindi Films List Criminal Banarasi Babu Bade Miyan Chote Miyan Chaahat

बड़े मियां छोटे मियां
साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया था। फिल्म में कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे। इसमें अमिताभ बच्चन के अपोजिट राम्या कृष्णन ने शानदार भूमिका निभाई थी। इन दोनों के अलावा फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन ने भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने सिनेमाघरों मे औसत प्रदर्शन किया था।

Ramya Krishnan Worked in Hindi Films List Criminal Banarasi Babu Bade Miyan Chote Miyan Chaahat

चाहत
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चाहत’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म में पूजा भट्ट के अलावा राम्या कृष्णन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में इन कलाकारों के अलावा अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह ने भी शानदार अभिनय किया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि राम्या कृष्णन की ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई