16 अप्रैल को आयोजित होगा किसान दिवस।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बहराइच 14 अप्रैल। शासन के निर्देशानुसार जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवसों की श्रृंखला अन्तर्गत 16 अप्रैल 2025 को पूर्वान्ह 12ः00 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में किसान दिवस तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने कृषि एवं एलाइड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं सहित किसान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

अंकुर मिश्र

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई