UP: पेड़ से लटकी मिली भाई-बहन की लाश, पहुंची पुलिस; हत्या-आत्महत्या की तफ्तीश जारी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मिर्जापुर के निनवार उत्तर गांव में दो लाशें मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

Brother and sister bodies found hanging from tree in mirzapur Investigation of murder-suicide underway

UP News: मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में सोमवार की सुबह उस गांव के बाहर तालाब के पास आम के पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचा दिया और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त की।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान निनवार उत्तर निवासी गोपाल दुबे (23) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान गायत्री उर्फ गुड़िया द्विवेदी (32) पत्नी राजकिशोर निवासी सतना (मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। मृतका विवाहिता थी, जो गोपाल दुबे की मौसेरी बहन थी।

ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि ऐसा आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया गया? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक व युवती का फंदे से लटका शव मिला है। जांच की जा रही है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई