वाराणसी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, तीन लोगों की हालत गंभीर; मची चीख-पुकार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां तीन साल के मासूम की माैत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

road accident in Varanasi: High speed car crushed innocent child condition three people critical

Road Accident: चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी बाजार में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बीती रात करीब 12 बजे बाइक को कुचल दिया। हादसे में एक मासूम की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार, आयर सरैया से रिश्तेदार के तेरहवीं कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे कृष्ण कुमार ऊर्फ टाइगर (35) निवासी खेतलपुर चौबेपुर की बाइक पर मां उर्मिला देवी (65), बेटी गुनगुन (5), बेटा चीकू (3) सवार थे।

रविवार की देर रात चौराहे पर चौबेपुर की तरफ से मुहांव जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और कृष्ण के बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर इलाज के लिए भेजा जहां 3 वर्षीय चीकू की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।