Mhow: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद हिंसा, पेट्रोल बम फेंके, घर-दुकानें जलाईं, आर्मी ने संभाला मोर्चा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Indore News : चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में हिंसा भड़क उठी। पत्थरबाजी हुई और कई वाहनों व दुकानों में आग लगा दी गई। अब आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है लेकिन कई क्षेत्रों में अभी भी दहशत है। लोग घरों में दुबके हुए हैं।

Mhow Violence danga After cricket Champions Trophy Celebration Army Deployed

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में बवाल हो गया। रविवार रात मध्यप्रदेश के महू में इस कदर हिंसा भड़की की प्रशासन भी हैरान रह गया। सैकड़ों लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। कई जगह पेट्रोल बम भी फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में आ सके। सोमवार सुबह प्रमुख बाजार खुल गए हैं लेकिन जहां घर दुकान जलाए गए वह क्षेत्र अभी भी बंद हैं। लोग घरों में दुबके हैं और कई क्षेत्रों में अभी भी दहशत है। महू में चप्पे चप्पे पर पुलिस है और आर्मी ने हर मूवमेंट पर नजर रखी हुई है। इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हालात काबू में हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है।

13 गिरफ्तार, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी। लोग सो रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया। सोचने वाली बात है कि चंद मिनट में कैसे पूरा महू जल उठा। यह सब पहले की प्लानिंग थी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

. नारे लगाने पर भड़की हिंसा
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद करीब 100 से ज्यादा लोग 40 से अधिक बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि जब यह जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां धार्मिक नारे लगाने और आतिशबाजी को लेकर विवाद शुरू हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

2. पांच घायल हुई, कई दुकानों को जलाया
इस झगड़े की खबर जैसे ही आगे चल रहे लोगों को लगी, उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी अन्य क्षेत्रों में चले गए। इसी बीच गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कई घरो को आग के हवाले कर दिया गया।

3. कलेक्टर और डीआईजी सड़कों पर घूमते रहे
बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। रातभर अधिकारी सड़कों पर घूमते रहे।

4. हालात बिगड़े तो आर्मी बुलाना पड़ी
जब हालात बिगड़ते रहे तो आर्मी को बुलाना पड़ा। आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाया गया।
. आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
उपद्रव करने वाले आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस तलाश रही है। कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें उपद्रवी पत्थऱबाजी और आगजनी करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने अब तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाश और पहचान की जा रही है। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
Mhow Violence danga After cricket Champions Trophy Celebration Army Deployed

कई क्षेत्रों में अभी भी दहशत
उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में खड़ी करीब 12 से अधिक बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो कारों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले किया गया। पत्ती बाजार क्षेत्र में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधेलाल के घर में आगजनी की गई। बतख मोहल्ले में एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक क्षेत्र में लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए। रात करीब 1 बजे हालात सामान्य हो सके। सोमवार सुबह भी कई क्षेत्रों में दहशत है और लोग घरों में दुबके हुए हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914