जिला मलखान सिंह अस्पताल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आरोग्य कक्ष में सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव राजा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।
पुण्य तिथि मनाते वक्त मौजूद लोगों ने स्व0 विधायक के छबिचित्र के सामने दीप जलाने एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी। वहीं शहर विधायक श्रीमती मुक्त राजा एवं सत्यदेव शर्मा प्रबंधक एवं सचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार वेलफेयर समिति ने संयुक्त रूप से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधायक संजीव राजा ने स्वतंत्रता सेनानी वार्ड एवं नीरज पार्क में समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलालेख लगाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उनके द्वारा किए गये कार्यों को कोई भी जीवन भर भुला नहीं सकते। उन्होंने जीवन भर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की जन समस्याओं को अपने स्तर से हल कराया। उनकी इस कार्य के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जीवन भर उनको याद करते रहेंगे। कार्यक्रम में सत्यदीप शर्मा, पवन सेठ, रविंद्र शर्मा एडवोकेट, कलंकी, अजीत, किशोर गुप्ता, राजेश शर्मा, हरेंद्र चैहान, रमेश चैहान, मनोज बंसल, सुभाष चंद्र गुप्ता, आदि मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
