भाकियू संगठन मंत्री पर जानलेवा हमला

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के संगठन मंत्री संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में की है।
शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए पीड़ित ने कहा है कि वह गांव जहरू नगला निवासी भोला सूर्यवंशी पुत्र सूरजपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन का संगठन मंत्री है। जो बुधवार को अपनी बुलेट बाइक की सासनी ऐजेंसी पर सर्विस कराने के बाद अपने घर गांव नगला जहरू जा रहा था। जेसे ही वह गांव नगला ताल के आगे दाऊ बाबा कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बचा और हडवडाहट में वह बाइक तेजी से लेकर भागा इस घबराहट में घटनास्थल से करीब डेढ किमी की दूरी पर गोपालपुर मंदिर के निकट खडी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसे पैर में काफी चोट आई। हमलावर गांव को निकट देखकर भाग गये। पीडित ने पुलिस से हमलावरों को पकडकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। घायल भाकियू संगठन मंत्री का उपचार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराते हुए घायल का बयान भी दर्ज किया है एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS