देर शाम एसडीम का सीएचसी पर औचक निरीक्षण

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम प्रज्ञा यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दूर करने हेतु मौजूद कर्मचारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया।
गुरूवार की देर शाम एसडीएम के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में खलबली मच गई देर शाम करीब साढे ग्यारह बजे किए गये निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का वार्ड बॉय अनुपस्थित पाया गया, जिससे मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही थी। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें इमरजेंसी वार्ड, दवाओं का रखरखाव, मिनी एनआईसी केंद्र और जच्चा-बच्चा केंद्र शामिल थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रसूता महिलाओं से भी मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने निर्देश दिया कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS