राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच- 93 स्थित गंदे नाले के निकट एक अनाज की दुकान से अज्ञात चोर दुकान का शटर दुकान का शटर खोलकर अनाज व्यापारी का गल्ला उठा ले गए, पीडित ने घटना की शिकायत कोतवाली में पुलिस से की है।
शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए मुहल्ला अग्रवाल निवासी कन्हैया पुत्र रेवती प्रसाद ने कहा है कि उसकी आगरा अलीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग गंदा नाला स्थित शनि देव मंदिर के निकट अनाज की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान का शटर गिराकर अपने बच्चों की स्कूल से लेने गया था। तभी मौका पाकर अज्ञात चोर उसकी दुकान का शटर उठाकर दुकान में रखा गल्ला उठाकर ले गये। जब वह वापस अपनी दुकान पर आया और शटर खोला तो उसको अपना गल्ला गायब मिला। पडौसी दुकानादों से जानकारी लेने पर पता चला कि बाइक पर सवार दो युवक आए और गल्ला लेकर फरार हो गए। पीडित ने बताया कि गल्ले में करीब बत्तीस हजार रूपये थे। पीडित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं बाइक सवार चोरों की पुटेज गल्ला ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरो की पुटेज खंगाल रही है।
दिनदहाड़े दुकान से गल्ला उठा ले गए अज्ञात बाइक सवार चोर, सीसीटीवी में कैद
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई