
आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव समामई में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें बैठी महिला घायल हो गई, घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा सासनी की ओर से अलीगढ़ मार्ग पर जा रहा था। जिसमें गांव गदाखेड़ा निवासी मुकेश की पत्नी राखी एवं नागेन्द्र का पुत्र हरीसिंह निवासी घना बैठे थे। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा गांव सममाई के निकट पहुंचा तो सामने चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें बैठी दोनों सवारियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने ऐंबुलेंस के जरिए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण राखी को अलीगढ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS